भभुआ, फरवरी 10 -- स्कूल में गई मेडिकल टीम को इलाज कराने से रोका और कहा आपलोग जाइए, हमलोग बच्चियों को झाड़फूंक कराकर ठीक कर लेंगे चांद थाने की पुलिस के स्कूल में पहुंचने पर अस्पताल लाई गईं बच्चियां तीन दिनों से विद्यालय की इन बच्चियों की खराब हो रही है तबीयत चांद, एक संवाददाता। प्रखंड के कुढ़नू स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मंगलवार को प्रार्थना सभा के दौरान पांच बच्चियां बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजनों के विरोध के बीच बीमार बच्चियों को चांद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ितों में सिरिहिरा प्लस टू स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा सरिता कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुढ़नू में आठवीं कक्षा की छात्रा सुमन कुमारी, छठी कक्षा की आरती कुमारी, पांचवीं कक्षा की सरिता कुमारी, सुनीता कुमारी शामिल हैं। इन बच्चिय...