घाटशिला, मई 12 -- मुसाबनी। प्रखंड के बादिया उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय में सोमवार को कुड़मी सांस्कृतिक विकास समिति द्वारा ब्रह्मानंद अस्पताल जमशेदपुर एवं सदर अस्पताल जमशेदपुर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में काफी लोगों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए रक्तदान किया। रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने एवं जागरूकता फैलाने के लिए सभी को समिति की ओर से हेलमेट भेंट किया गया और उन्हें प्रोत्साहित किया गया कि वह बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। रक्तदान शिविर की जानकारी देते हुए समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सपन कुमार महतो ने बताया कि यह रक्तदान शिविर काफी सफल रहा। यहां 81 यूनिट रक्त संग्रह किया गया या प्रशंसनीय है, उन्होंने इसके लिए बादिया आसपास के लोगों और रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का कुड़मी सांस्कृतिक विका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.