औरंगाबाद, जनवरी 8 -- गोह थाना क्षेत्र के एनएच 120 स्थित कोसडीहरा मोड़ के समीप गुरुवार को दो स्कॉर्पियो वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायल महिला की पहचान काजी बिगहा गांव निवासी मंजू कुमारी के रूप में की गई है जबकि दूसरा घायल फाग गांव निवासी नवनीत कुमार है। सूचना मिलते ही गोह पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को गोह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वहीं नवनीत कुमार का इलाज अन्य स्थान पर कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार सुबह घना कुहासा छाए रहने के कारण दोनों वाहन आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.