औरंगाबाद, दिसम्बर 18 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र में लगातार बढ़ते कुहासे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह के समय आसमान में घना कुहासा छाए रहने के कारण दृश्यता काफी कम रही, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम रही। कई स्थानों पर लोग जरूरी कार्य होने के बावजूद देर से घरों से निकलते नजर आए। दुपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ी, वहीं पैदल चलने वालों को भी ठंड और धुंध के कारण असुविधा झेलनी पड़ी। कुहासे के कारण तापमान में आई गिरावट का असर बाजारों पर भी देखने को मिला। प्रमुख बाजार क्षेत्रों में सुबह के समय चहल-पहल कम रही और दुकानें भी अपेक्षाकृत देर से खुलीं। ठंड बढ़ने के कारण ग्राहक भी सीमित संख्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.