भागलपुर, दिसम्बर 29 -- कटिहार-बरौनी रेलखंड होकर आने-जाने वाली सभी ट्रेन इन दिनों कड़ाके की ठंड व कोहरे के कारण कई घंटे विलंब से चल रही है। कुहासे के कारण राजधानी, वंदे भारत एक्सप्रेस भी बिलंब से चल रही है। नई दिल्ली से नवगछिया कटिहार की ओर आने वाली लगभग सभी ट्रेनें विलंब से चल रही है। जिसमें नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस पिछले एक सप्ताह से सुबह साढ़े आठ बजे के बजाय चार से पांच घंटे विलंब से चल रही है। डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस रविवार को डेढ़ घंटे विलंब से नवगछिया पहुंची थी। पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से नवगछिया पहुंची थी। इसके अलावा कई ट्रेनें हैं जो विलंब से चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.