हजारीबाग, दिसम्बर 20 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। शुक्रवार की शाम को मौसम का मिजाज बदलने से ठंड भी काफी बढ़ गई। शनिवार को तो प्रात: कुहासा इस कदर छा गया था कि 20 फीट की दूरी पर भी स्पष्ट कुछ दिखाई नही दे रहा था। लगातार बढ़ते कुहासा और कड़ाके की ठंड ने स्कूली बच्चों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रात: से ही घना कोहरा छाए रहने के कारण स्कूली वाहन चालकों को भी वाहन चलाने में काफी दिक्कत हो रही थी। वाहन का लाइट जला कर धीमी गति से रोड पर चलना पड़ रहा था। साइकिल या पैदल स्कूल जाने में भी काफी सतर्कता बरतते बच्चों को देखा गया। ठंड के कारण स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे को अधिक परेशानी हो रही है। जिले के प्राइवेट स्कूलों में लगभग आठ बजे बच्चों को पहुंचना पड़ता है। इसके लिए उन्हें सात बजे से तैयार होकर स्कूल जाना पड़ता हैं। सरकारी स्कूल भी सुबह नौ बजे से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.