पलामू, अक्टूबर 9 -- मेदिनीनगर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पलामू जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी ने गुरुवार को झारखंड बिजली वितरण निगम के मेदिनीनगर आपूर्ति अंचल के अधीक्षक अभियंता से गुरुवार को मुलाकात कर सदर प्रखंड के कुसुमटाड़ के उपभोक्ताओं की समस्याओं को रखा। इस क्रम में ग्रामीण उपभोक्ता भी उपस्थित थे। अधीक्षक अभियंता को बताया गया कि ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण 20 दिन से गांव में अंधेरा पसरा हुआ है। निदान की दिशा में तत्काल पहल की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर कुसुम टाड़ में 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया कि उपभोक्ता कार्यलय में तालाबंदी करेंगे। अधीक्षक अभियंता को आवेदन भी सौंपा गया। वार्ड सदस्य सुमन देवी, मोहन सिंह, रीता देवी, अनीता देवी, अजय सिंह, मालती देवी, बीरबल सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.