उन्नाव, जनवरी 30 -- उन्नाव। कलेक्ट्रेट पन्नालाल सभागार में डीएम गौरांग राठी की उपस्थित में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी पर आयोजित शहीद दिवस पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कुष्ठ रोग की जागरूकता विषयक संदेश को डीएम द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में पढ़कर सुनाया गया। कुष्ठ रोग से मुक्त हो चुके व्यक्तियों को कुष्ठ रोग स्वास्थ्य किट प्रदान कर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना किया। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड, एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव, एडीएम नमामि गंगे श्री विधेस, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचएन सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी संतोष कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.