महाराजगंज, फरवरी 7 -- पनियरा, हिन्दुस्तान संवाद। पनियरा नगर पंचायत स्थित महिला पीजी कॉलेज बड़वार में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं को कुष्ठ रोग के लक्षण बताकर इस बीमारी से बचाने के लिए जागरूक किया गया। एनएमएस अवधेश सिंह ने कहा कि कुष्ठ रोग एक दीर्घ कालीन संक्रामक रोग है। इसमें त्वचा पर हल्के रंग के धब्बे दिखाई देते हैं। रोग की शुरुआत बहुत ही धीमी गति और शांति से होती है। कुष्ठ रोग बैक्टीरिया के कारण होता है। एनएमएस एनबी सिंह और संजय सिंह ने कहा कि कुष्ठ से भेदभाव को समाप्त करने और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक राष्ट्र व्यापी अभियान स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की शुरुआत की गयी है, जो आगामी 13 फरवरी तक चलेगा। एनएमएस नियामतुल्लाह और राम सुग्रीव वर्मा ने कहा कि यदि उचित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.