लोहरदगा, नवम्बर 1 -- लोहरदगा, संवाददाता। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत लोहरदगा जिला में कुष्ठ रोग खोज अभियान 10 से 26 नवम्बर 2025 तक चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत सहिया, सुपरवाइजर व एक वोलेंटियर्स की टीम घर-घर जाकर संभावित कुष्ठ रोगियों की पहचान करेगी। उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक में इसमें पंचायतों जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का सहयोग लेने का भी निर्देश दिया। अभियान की जानकारी के लिए पारंपरिक तरीके से प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया गया। सर्वे टीम का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश दिया। अभियान को सफल बनाने में समाज कल्याण, शिक्षा और पंचायती राज विभाग को दिए गए निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। बैठक में प्रवास करने वाले परिवार के कारण अभियान संचालन में आने वाली चुनौतियों व निवारण पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा ...