मुरादाबाद, जनवरी 31 -- स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मदरसा अब्दुल गनी एवं जूनियर हाई स्कूल अब्दुल्लापुर लेदा में कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कुष्ठ रोग को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना और समाज में भेदभाव समाप्त कर रोगियों की गरिमा सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर पैरामेडिकल वर्कर कुलवंत सिंह ने उपस्थित कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को कुष्ठ रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग छूने से नहीं फैलता और यह पूरी तरह साध्य है। उन्होंने कुष्ठ रोग के शुरुआती लक्षणों की जानकारी देते हुए बताया कि शरीर पर हल्के या गहरे रंग के सुन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.