पूर्णिया, नवम्बर 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग अर्न्तगत चल रहे कुष्ठ विभाग की ओर से जिले में घर घर कुष्ठ रोगी खोज अभियान चलाया गया। दस दिनों तक चलाए गए रोगी खोज अभियान में 2118 संदिग्ध की पहचान की गई है। अब इन संदिग्ध रोगी का कन्फर्म केस की जांच होगी, तब पता चलेगा कि रोगी खोज अभियान में कितने नए रोगी मिले हैं। इन सभी रोगी को संबंधित अलग अलग पीएचसी में जांच के लिए रेफर किए गए हैं। यहां जाचोंपरांत कन्फर्म केस की पहचान होगी। कुष्ठ विभाग के फिजियोथेरेपिस्ट पिंटु कुमार ने बताया कि जिले में दस दिनों तक कुष्ठ रोगी खोज अभियान चलाया गया। इस अभियान को सफल बनाने के लिए कुल 2983 सर्च टीम लगाए गए थे। अभियान के दौरान सर्च टीम ने 67 हजार 801 घर का भ्रमण किया गया। इस क्षेत्र भ्रमण में 31 लाख 50 हजार 87 लोगों को कवर किया गया। इस भ...