सिद्धार्थ, जनवरी 31 -- भनवापुर। सीएचसी सिरसिया में शुक्रवार को स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने करते हुए कहा कि हम सभी कुष्ठ से प्रभावित रोगियों से भेदभाव न करें और न ही किसी कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों के परिवारिक सदस्यों के साथ भेदभाव करें। अधीक्षक ने बताया कि महात्मा गांधी ने कुष्ठरोग को एक सामाजिक व चिकित्सकीय समस्या के रूप में देखा था। उन्होंने कुष्ठरोगियों के प्रति सहानुभूति और करुणा की वाकलत की थी। गांधी जी का मानना था कि कुष्ठ रोगी भी समाज के सदस्य हैं और उन्हें भी सम्मान की आवश्यकता है। अधीक्षक ने कहा कि 13 फरवरी तक चलने वाले स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत उपलब्ध संसाधनों के सहयोग से कुष्ठ रोगी को खोजने का प्रयास करें। इस दौरान एनएमए ध्रुव चंद्र, डॉ. पीएन पटेल, मेराज अहमद, राजीव कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.