कोडरमा, नवम्बर 8 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत लेप्रोसी केस डिटेक्शन कैंपेन 2025 के प्रथम चक्र की शुरुआत शनिवार को की गई। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार एवं जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने संयुक्त रूप से प्रचार सह जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। यह प्रचार वाहन जिले के सभी प्रखंडों में 10 नवंबर से 26 नवंबर 2025 तक संचालित होगा। इस अवधि में वाहन के माध्यम से लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षण, पहचान एवं उपचार के बारे में जागरूक किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि यह अभियान समाज से कुष्ठ रोग के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने में मदद करेगा। वहीं डॉ. रमण कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा संभावित लक्षण वाले व्यक्तियों की पहच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.