जमशेदपुर, जनवरी 9 -- जिले में कुष्ठ रोग की रोकथाम के कार्यों का जायजा लेने गुरुवार को सेंट्रल लेप्रोसी ट्रेनिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट चेन्नई की टीम चाकुलिया पहुंची। टीम ने चाकुलिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर ▪️कुष्ठ रोगियों की जल्द पहचान एवं इलाज करने के कार्यों की जानकारी ली। टीम ने कालाझोर गांव के मरीजों की मरीजों की स्क्रीनिंग कर बचाव के उपाय बताए। जिला कुष्ठ परामर्शी पदाधिकारी डॉ. राजीव लोचन महतो और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार मुर्मू जांच के दौरान मौजूद थे। टीम के डॉ. होस्सानान ने कहा कि समय से इलाज शुरू करने पर मरीज को दिव्यांगता से बचाया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...