कौशाम्बी, जनवरी 30 -- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर मनाए जाने वाले कुष्ठ निवारण दिवस का शुभारंभ सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने कार्यालय सभागार में किया। इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। सीएमओ ने डीएम का संदेश पढ़कर स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को सुनाया। इसमें जिले को कुष्ठ मुक्त बनाने, भेदभाव नहीं करने एवं कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों से जुडे कलंक और भेदभाव को समाप्त करने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। इस मौके पर सीएमओ ने अपील की कि स्वास्थ्य विभाग के समस्त चिकित्सा इकाइयों के साथ पूरे समाज को कुष्ठ मुक्त बनाने, भेदभाव नहीं करने एवं कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों से जुडे कलंक और भेदभाव को समाप्त और समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए अपना पूर्ण योगदान देंगे। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान-2026 के ...