कौशाम्बी, जनवरी 30 -- मंझनपुर, संवाददाता। कुष्ठ निवारण दिवस पर गुरुवार को डीएम मधुसूदन हुल्गी ने कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में 10 कुष्ठ रोगियों को कम्बल देकर सम्मानित किया गया। डीएम ने अधिकारियों, कर्मचारियों को जनपद को कुष्ठ मुक्त बनाने, भेदभाव नहीं करने एवं कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों से जुड़े कलंक और भेदभाव को समाप्त करने और उनको समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए शपथ दिलाते हुए 'स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान-2025 की शुरुआत की। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने कार्यालय स्थित सभाकक्ष में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुष्ठ संदेश की शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कुष्ठ प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं एवं कुष्ठ कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.