लखनऊ, फरवरी 11 -- श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय (केकेसी) की देखरेख में बुधवार से शुरू हुई सुंदरी देवी अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल में लखनऊ विश्वविद्यालय ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। जेएनपीजी ग्राउंड पर खेले गये मैच में लखनऊ विश्वविद्यालय ने मुमताज पीजी कॉलेज को आठ विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुमताज पीजी कॉलेज की टीम 14.3 ओवर में 47 रन बनाकर सिमट गई। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से कुश तिवारी ने चार ओवर में एक मेडन और 16 रन देकर चार बल्लेबाजों को पवेलियन लौटने को मजबूर किया। जवाब में लखनऊ विश्वविद्यालय ने 8.2 ओवर में दो विकेट खोकर 51 रन बनाये और जीत दर्ज की। विजयी टीम के गेंदबाज कुश तिवारी मैन ऑफ द मैच बने। मैच का उद्घाटन पूर्व रणजी खिलाड़ी अभिनव दीक्षित ने किया। प्रतियोगिता का फाइ...