सहारनपुर, अक्टूबर 9 -- उत्तर प्रदेश राज्य परंपरागत कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर की बालिकाओं का प्रदर्शन कमजोर रहने के कारण उनकी टीम का चयन नहीं किया गया। प्रतियोगिता 12 से 14 अक्टूबर तक जिला जालौन में आयोजित होगी। चयन प्रक्रिया डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के मिट्टी के अखाड़े पर संपन्न हुई। दो दिन चली चयन प्रतियोगिता में बालकों ने बेहतर प्रदर्शन किया और छह सदस्यीय टीम का गठन किया गया। चयनित बालक खिलाड़ियों में चांद आलम (57 किग्रा), अभिषेक (65 किग्रा), उस्मान व सुमित कुमार (74 किग्रा), गुरप्रीत (86 किग्रा), शादाब (97 किग्रा) व सन्नी कुमार (125 किग्रा) शामिल हैं। जिला कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार की अध्यक्षता में चयन किया गया। उन्होंने बालिकाओं के प्रदर्शन में सुधार की जरूरत पर जोर देते हुए बताया कि बालक वर्ग की टीम ने शानदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.