आजमगढ़, सितम्बर 29 -- ठेकमा, हिन्दुस्तान संवाद। शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर भगत सिंह खेल अकादमी मदनपुर ठेकमा में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। विधायक बेचई सरोज एवं प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद राय ने दंगल का उद्घाटन किया। इस दौरान अनुराग यादव अमौड़ा और शुभम मुड़हर के बीच हुई कुश्ती में अनुराग यादव विजेता घोषित हुए। गौरी निजामाबाद और अंशिका अमौड़ा के बीच हुई कुश्ती में गौरी विजेता बनी। आलोक मोजरापुर और आदित्य नीबी के बीच हुई कुश्ती में आलोक विजेता बने। सूरज मोजरापुर और सौरभ नीबी के बीच कुश्ती में सूरज विजेता हुए। विकास चड़ई और हिमांशु निजामाबाद के बीच हुई कुश्ती में विकास विजेता और मिंटू आजमगढ़ - गुड्डू सेंटरवा के बीच हुई कुश्ती में गुड्डू विजेता बने। इस मौके पर राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव, भगत सिंह खेल अकादमी मुहम्मदपुर के प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.