मेरठ, दिसम्बर 9 -- अहमदाबाद में होने वाली नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मेरठ के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। गोरखपुर में अंडर 19 आयु वर्ग में मेरठ के मुकुल चौधरी और अरविंद कुमार का चयन उत्तर प्रदेश की टीम में किया गया है। यह सभी खिलाड़ी चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कोच डॉ. जबर सिंह सोम के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। इसके अलावा सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में 67 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक सोम, 82 किलोग्राम भार वर्ग में हिमांशु शर्मा का चयन ग्रिको रोमन कुश्ती के लिए किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...