जौनपुर, जुलाई 9 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद पिलखिनी स्थित सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा आस्था सिंह बहरीन में होने वाले एशियन यूथ गेम्स के कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। वह 61 किलो भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। चयन पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। कॉलेज की प्राचार्य डा. रूबी राय और व्यवस्थापक राहुल सिंह ने बताया कि यह कॉलेज के लिए गौरव की बात है। आस्था सिंह आजमगढ़ जिले के मार्टीनगंज के सुरहन गांव की निवासी मेनका सिंह आनंद की पुत्री हैं। वह धर्मापुर ब्लाक के बिथार में स्थित ज्ञान कुश्ती एकेडमी से जुड़ी हैं। कोच अशोक सोनकर ने बताया कि आस्था इसके पहले जिले और प्रदेश का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.