दरभंगा, मई 22 -- कुशेश्वरस्थान सतीघाट एसएच-56 पर बस की ठोकर से बुधवार को बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को पीएचसी सतीघाट में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में डीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान पूर्वी प्रखंड के उसरी घाट निवासी बैद्यनाथ मुखिया के पुत्र घनश्याम कुमार मुखिया (24 ) के रूप में हुई है। मार्ग में सतीघाट और कुशेश्वरस्थान के बीच आवासीय क्षेत्र में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने से हुई घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने घंटेभर सड़क जाम कर यातायात बाधित किया। मिली जानकारी के अनुसार घनश्याम मुखिया अपने बाइक से पेट्रोल लाने के लिए ग्यासपुर पेट्रोल पंप पर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बस से ठोकर लग गई। जिससे बाइक सवार नीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.