मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- कांटी। कुशी स्थित बुद्ध पोखर व अकुराहा पोखर के सौंदर्यीकरण की कवायद शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत कांटी हाइस्कूल में फ्लड लाइट, टहलने के लिए रैंप व ओपन जिम भी बनेगा। सभापति दिलीप कुमार के साथ विभागीय अभियंता व अधिकारियों ने मंगलवार को तीनों जगहों का निरीक्षण किया। सभापति ने बताया कि विधायक इसराइल मंसूरी ने सिफारिश की है। बुद्ध पोखर में छठ घाट के साथ पार्क व लाइट भी लगाई जाएगी। चंद्रभूषण सिंह चंद्र, स्वराजलाल ठाकुर, नंदकिशोर ठाकुर आदि ने खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.