कुशीनगर, मई 22 -- कुशीनगर। कुशीनगर जनपद में झमाझम बारिश हुई। बारिश से किसानों के फसलों की संजीवनी मिली है। इससे किसानों की बांछें खिल गई हैं। किसान धान का बेहन गिराने में जुटे हैं। इससे किसान खुश हैं। किसान धान की बुवाई के लिए खेतों की जुताई करने के साथ धान का बेहन गिराने के जमीन को तैयारी में जुटे हैं। बारिश से सब्जी की खेती के साथ गन्ना, मक्का, उरद, मूंग आदि फसलों को फायदा हुआ है। किसान इन फसलों में खाद का छिड़काव करना शुरू कर दिये हैं। वहीं पानी चलाने की सोच रहे किसानों को काफी बचत हुई है। शादी वाले परिवारों को बारिश के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। मौसम वैज्ञानिक स्रुति बी सिंह ने बताया कि जनपद में 21.2 एमएम बारिश हुई है तथा 37.8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.