लखनऊ, फरवरी 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार कुशीनगर जिले के कसया स्थित राजकीय आलू फार्म पर केला टिशू कल्चर लैब की स्थापना करने जा रही है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि इस परियोजना के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल 4.2 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से 2.24 करोड़ रुपये निर्माण कार्य और 1.78 करोड़ रुपये मशीनरी व उपकरणों के लिए आवंटित किए गए हैं। इस लैब की स्थापना से क्षेत्र के केला उत्पादक किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले रोगमुक्त पौधे स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे उनकी उत्पादन लागत में कमी आएगी और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...