कुशीनगर, दिसम्बर 16 -- पडरौना (कुशीनगर), निज, संवाददाता। कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बोदरवार चौकी क्षेत्र में मठिया गांव में दो पक्षों में छेड़छाड़ को लेकर पुराने विवाद में सोमवार रात जमकर बवाल हुआ। दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चले। इसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पीआरवी और बैदरवार चौकी की पुलिस पर भी लोगों ने पथराव किया। इसमें पीआरवी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, बोदवार चौकी इंचार्ज शनि कुमार जावला और एक सिपाही को चोट लगी। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है। गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। कप्तानगंज के मठिया गांव में दो पक्षों में विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष से मुकदमा दर्ज है। सोमवार की रात छेड़खानी को लेकर एक पक्ष शिकायत करने पहुंचा तो दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें तीन लोग ...