कुशीनगर, मार्च 10 -- पडरौना, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का 18 मार्च को कुशीनगर सर्किट हाउस में आना संभावित है। वह रात्रि विश्राम करेंगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने सर्किट हाउस की रंगाई पुताई का कार्य प्रारंभ कर दिया है। राज्यपाल नेपाल के लुम्बनी स्थित भगवान बुद्ध की जन्मस्थली का दौरा करने के दौरान कुशीनगर एयरपोर्ट पर 18 मार्च की शाम को उतरेंगी और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। एडीएम वैभव मिश्र ने रविवार को सर्किट हाउस की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने रंगाई पुताई करा रहे भाजपा नेता घनश्याम खरवार से प्रगति के बारे में जानकारी ली। चर्चा है कि 18 मार्च को राज्यपाल कुशीनगर एयरपोर्ट से सीधे बुद्ध महापरिनिर्वाण मंदिर का दर्शन करेंगी। जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करने के बाद 19 मार्च की सुब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.