कुशीनगर, नवम्बर 1 -- कसया (कुशीनगर), हिन्दुस्तान संवाद। कुशीनगर में लंबे समय तक बौद्ध धर्म की अलख जगाने वाले बौद्ध भिक्षु संघ अध्यक्ष भदन्त एबी ज्ञानेश्वर महास्थवीर का शुक्रवार को तड़के लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा मुखिया मायावती ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। बौद्ध जगत सहित उनके अनुयाइयों में शोक की लहर है। अनेक धर्मानुयाइयों, जनप्रतिनिधियों और संभ्रांतजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। कुशीनगर स्थित श्रीलंका बुद्ध विहार के भंते डॉ. नन्द रतन ने बताया कि भदन्त एबी ज्ञानेश्वर कुछ दिन से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें बीते 11 अक्तूबर को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया था। वह निमोनिया के संक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.