निज संवाददाता, मार्च 15 -- Samajwadi Party News: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मो. शुकरुल्लाह अंसारी का शनिवार की सुबह निधन हो गया। वह कैसर की बीमारी का इलाज करा रहे थे। उनके निधन से सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर व्याप्त है। पार्टी नेताओं ने उनके निधन पर पार्टी की भारी क्षति बताई है। मो. शुकरुल्लाह अंसारी (उम्र 55 वर्ष) का राजनैतिक जीवन की शुरूआत वर्ष 2000 में ग्राम प्रधान से हुई। पडरौना ब्लॉक के सखवनिया खुर्द ग्राम निवासी मो. शुकरुल्लाह की लोकप्रियता ही थी कि वह लगातार 3 बार अपने ग्राम सभा के प्रधान निर्वाचित हुए। खुद की कोई संतान नहीं होने पर उन्होंने अपने भाई के पुत्र को गोद लिया और अपना वारिस बनाया। समाजवादी पार्टी में युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष, सपा जिला महासचिव और साल- 2021 में जिलाध्यक्ष पद हासिल किया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.