कुशीनगर, जुलाई 1 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सौरहा खुर्द गांव निवासी एक युवक की असोम में मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। परिजन उसके शव को घर लाने के प्रयास में जुटे हुये हैं। सौरहा खुर्द निवासी अवधेश प्रसाद उम्र 35 वर्ष दो महीने पहले परिवार की आजीविका चलाने के लिए रोजगार की तलाश में असोम गया था। रविवार को दोपहर 12 बजे अवधेश भोजन के लिए अपने कमरे की तरफ जा रहा था। इस दौरान कंपनी की एक पिकअप ने उसे रौंद दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। अवधेश कंपनी में क्रेन मशीन चलाने का काम करता था। वह मेहनती और शांत स्वभाव के व्यक्ति था। गांव में भी अपने अच्छे व्यवहार के लिए लोग जाते थे। उनकी असामयिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिज...