कुशीनगर, फरवरी 23 -- कुशीनगर। जनपद के नेबुआराय गंज निवासी मृत्युंजय मिश्र के पुत्र आदर्श मिश्र को दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग से विद्यावाचस्पति की उपाधि प्राप्त हुई है। दिल्ली विश्वविद्यालय के 101 वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो योगेश सिंह की मौजूदगी में उन्हें यह उपाधि प्रदान की गई। डॉ आदर्श ने देश के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। यहां 2016 में यह कॉलेज टापर थे। एमए की पढ़ाई जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से पूरी की। एमए में भी वह जेएनयू टॉपर थे। यूजीसी जेआरएफ की परीक्षा पास करने के बाद 2018 में पुनः दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में प्रवेश लिया। शोध का विषय केदारनाथ सिंह के कविताओं में लोकचेतना की अभिव्यक्ति थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.