लखनऊ, जनवरी 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने कुशीनगर और झांसी में उप निबंधक कार्यालय खोलने के लिए भूमि की व्यवस्था कर दी है। स्टांप एवं पंजीकरण विभाग को यह भूमि मुफ्त दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ। कुशीनगर कप्तानगंज में उप निबंधक कार्यालय भवन के निर्माण के लिए ग्राम बसहिया तहसील परिसर की भूमि में 0.0920 हेक्टेयर (920 वर्गमीटर) भूमि मुफ्त दी जाएगी। वर्तमान में उप निबंधक कार्यालय जीर्ण-शीर्ण भवन में संचालित है, इसे ध्वस्त कर नए भवन का निर्माण किया जाएगा। झांसी में उप निबंधक कार्यालय सदर व अभिलेखागार के निर्माण के लिए पुरानी तहसील परिसर में राजस्व विभाग की 0.0638 हेक्टेयर (638 वर्गमीटर) भूमि स्टांप विभाग को दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.