कुशीनगर, जनवरी 11 -- कुशीनगर। भाजपा नेता और कुशीनगर एयरपोर्ट सलाहकार समिति सदस्य ओमप्रकाश जयसवाल केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल को संबोधित ज्ञापन अनुभाग अधिकारी आशीष सोनी को नई दिल्ली में सौंपा और कुशीनगर एयरपोर्ट से नियमित और सस्ती कमर्शियल उड़ानें बहाल करने की मांग की। भाजपा नेता श्री जायसवाल ने मंत्रालय के एचएमओएस को दिए ज्ञापन में बताया कि कुशीनगर विश्व के करोड़ों बौद्ध श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा करोड़ों की लागत से निर्मित एक ऐतिहासिक एवं अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है। इतनी बड़ी उपलब्धि के बावजूद अब तक नियमित उड़ान संचालन प्रारंभ न होना क्षेत्र की जनता के लिए अत्यंत निराशाजनक है। एयरपोर्ट के संचालन में हो रही देरी के कारण एक ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.