कानपुर, नवम्बर 3 -- कानपुर। कुशाग्र हत्याकांड में सोमवार को कुशाग्र का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने अपर जिला जज 11 की अदालत में बयान दर्ज कराए। प्रभात के अधिवक्ता ने डॉक्टर से जिरह भी शुरू कर दी लेकिन समय खत्म होने के कारण जिरह पूरी नहीं हो सकी। मंगलवार को आगे की जिरह की जाएगी। रायपुरवा निवासी कपड़ा कारोबारी मनीष कनोडिया के 16 वर्षीय बेटे कुशाग्र की 30 अक्तूबर 2023 को अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने कुशाग्र की ट्यूशन टीचर रचिता वत्स उसके कथित प्रेमी प्रभात शुक्ला और उसके साथी शिवा गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वर्तमान में तीनों जेल में हैं। मुकदमे में अभियोजन की ओर से पांच गवाह पेश किए जा चुके हैं। छठे गवाह के रूप में कुशाग्र का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर को कोर्ट में पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.