कानपुर, जनवरी 20 -- कानपुर। कुशाग्र हत्याकांड में एडीजे सुभाष सिंह की कोर्ट ने तीनों आरोपी टीचर रचिता वत्स, उसके प्रेमी प्रभात शुक्ला और साथी शिवा गुप्ता को दोषी करार दिया है। 22 जनवरी को सजा के बिंदु पर सुनवाई होगी। तीनों को पुलिस कस्टडी में जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया था। दोषी करार दिए जाने के बाद मां सोनिया कनोदिया बोलीं मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। जयपुरिया स्कूल के हाईस्कूल के छात्र कुशाग्र कनोडिया की 30 अक्तूबर 2023 को कोचिंग जाते समय अपहरण कर हत्या कर दी थी। हत्याकांड में कुशाग्र की ट्यूशन टीचर रचिता वत्स, उसके प्रेमी प्रभात शुक्ला और साथी शिवा गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। एडीजीसी भाष्कर मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की निशांदेही पर कुशाग्र का शव प्रभात शुक्ला के घर के बाहर बने कमरे से बरामद किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.