रामगढ़, दिसम्बर 10 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। मांडू प्रखंड कुशवाहा समाज के लोग बुधवार को राजभवन के समक्ष होने वाले महाधरना में शामिल होने के लिए रांची रवाना हुए हैं। झारखंड कुशवाहा महासभा के वैनर तले 7 सूत्री मांग को लेकर रांची में राजभवन समक्ष दिए जाने वाले महाधरना में शामिल हेने जाने वालों में राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा और मनोज महतो ने बताया बु़धवार को मांडू प्रखंड से सैकड़ो की संख्या में समाज के लोग रांची रवाना हुए हैं। महाधरना में शामिल होने के लिए जाने वालों में राजेंद्र कुशवाहा, मनोज महतो, हरि महतो, दशरथ महतो, सकलदेव महतो, बिरू कुशवाहा, सूरजदेव महतो, दिलेश्वर कुशवाहा, रामप्रकाश महतो, बैजनाथ महतो, सुरेंद्र महतो, उपेंद्र कुशवाहा, लक्ष्मण महतो, रंजीत कुमार, सोनू महतो आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...