जहानाबाद, अप्रैल 20 -- कुर्था, एकसंवाददाता। कुर्था प्रखंड क्षेत्र स्थित कुशवाहा मार्केट कार्यकारिणी समिति की वार्षिक आमसभा की बैठक कुशवाहा मार्केट कुर्था में आयोजित की गई। जिसमें कार्यकारिणी समिति के द्वारा एक साल की आय ब्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। बैठक में अगले वितीय वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी समिति का चुनाव किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए रामनारायण सिंह एवं मंत्री पद के लिए मंटू कुशवाहा और ग्यारह कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...