दुमका, जनवरी 1 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। भारत रत्न सह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा भतुरिया स्थित पार्टी कार्यलय में विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। जामा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश मुर्मू के नेतृत्व में आयोजित स्मृति सम्मेलन में मुख्य रूप पूर्व राज्य सभा सांसद अभय कांत प्रसाद ने अटल के जीवन उनके संघर्ष राष्ट्र निर्माण में योगदान और उनकी दूरदर्शी नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कुशल राजनेता ही नहीं थे बल्कि वह एक संवेदनशील कवि, प्रखर वक्ता और सच्चे राष्ट्रवादी भी थे। उन्होंने देश को सिर्फ सरकार नहीं दी बल्कि मजबूत सोच और दूर दृष्टि दी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना उन्हीं की दूरदर्शिता का जीवंत उदाहरण है। भा...