कटिहार, दिसम्बर 26 -- बरारी, संवाद सूत्र। बरारी के एक विवाह भवन में भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन 25 दिसंबर, गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। मौके पर उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अटल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनके जीवन और योगदान को याद किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्की शाह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि वे एक ओजस्वी वक्ता, संवेदनशील कवि और गहरे चिंतक दार्शनिक भी थे। उन्होंने कहा कि अटल जी की वाणी में ऐसी शक्ति थी कि सत्ता के गलियारों में गूंजने वाली उनकी आवाज आज भी अटल है। अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा जैसे उनके कथन आज भी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और प्रेरणा भरते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.