जमशेदपुर, मार्च 11 -- भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी पर सोमवार को बिष्टूपुर तुलसी भवन में अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने इसकी अध्यक्षता की। सम्मेलन में हजारीबाग के पूर्व सांसद एवं झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यदुनाथ पांडेय मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। डॉ. यदुनाथ पांडेय ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के निर्माण का श्रेय अटल जी को जाता है। 1914 से अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर आंदोलन जारी था, लेकिन जब भी यह आंदोलन अपने चरम पर पहुंचता, तब कुछ नेताओं द्वारा इसे बेच दिया जाता था। अटल जी ने न केवल इस आंदोलन की पवित्रता को बनाए रखा, बल्कि अपने वादे के अनुरूप वर्ष 2000 में झारखंड को अलग राज्य का दर्जा भी दिया। डॉ. पांडेय ने कहा कि अटल जी का नेतृत्व प्रेरणादायी था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.