गढ़वा, जुलाई 2 -- गढ़वा। सदर थानांतर्गत कुशमाहा गांव निवासी छोटू उरांव की पुत्री नौ वर्षीया कविता कुमारी सांप के काटने से जख्मी हो गई है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि वह घर में खेल रही थी। उसी बीच अचानक सांप ने काट लिया। घटना के बाद जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...