चक्रधरपुर, जनवरी 16 -- चक्रधरपुर। सिमीदिरी पंचायत अंतर्गत कुशनुपुर में आदिवासी समुदाय का प्रमुख पर्व मागे परब पूरे पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मागे पर्व में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई शामिल हुए और लोगों का उत्साहवर्धन किया। मागे परब का दूसरा दिन (जात्रा) रहा, जिसमें गांव और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। मागे परब के अवसर पर देऊरी की भूमिका में मधु टूटी ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। कार्यक्रम में मांदल और नगाड़ा की थाप पर पूरा गांव झूम उठा। मौके पर मुख्य रूप से मरकुश गागराई, बिरसिंह हासदा, दीपक मुंडा, कुशाल गागराई, रामराई समाड, दियूरी मधु टूंटी, ग्रामीण मुंडा रायराम गागराई, ननिया सुंडी, तुरी गागराई, गंगाधर टूंटी, कृष्णा गागराई, गंगाधर टूंटी, रेमो टू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.