सीतामढ़ी, फरवरी 5 -- सुप्पी। स्वास्थ्य विभाग के लूंज-पूंज व्यवस्था के कारण सीएचसी सुप्पी इन दिनों कुव्यवस्था का शिकार बन गया है। जिस कारण स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचे मरीजों को इलाज कराने में परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीएचसी सुप्पी में एक एमबीबीएस, एक दन्त चिकित्सक, तीन आयुष चिकित्सकों की पदास्थापना की गयी है। जबकि यहां पर ओपीडी में समान्यत: 50 से 70 के बीच मरीज पहुंचते है। चिकित्सक की कमी की वजह से कई मरीजों को सीतामढ़ी का रुख करना पड़ता है। सीएचसी में बने शौचालयों की नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं रहने से मरीजों को गन्दे शौचालयों का उपयोग करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केन्द्र सुप्पी परिसर में नालों का गन्दा पानी, कीचड़ एवं खड़पतवार उगा हुआ है। जिसमें विभिन्न तरह के रोगों के किटाणु उत्पन्न हो रहे है। इलाज करान...