उन्नाव, जनवरी 16 -- सोनिक। पुलिस की चहलकदमी देख भागने के दौरान गिरने से गुरुवार को एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। कुवैत से बेटा लौटा, तब जाकर शुक्रवार को शव सुपुर्दें खाक किया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। दही थानाक्षेत्र के तारगांव में गुरुवार को आईजीआरएस शिकायत का निस्तारण करने पहुंची पुलिस को देखकर खेत में जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई थी, तभी गांव निवासी 60 वर्षीय कल्लू पुत्र शुबराती की भागते समय गिर जाने से मौत हो गई थी। उसके बाद ग्रामीण व मृतक कल्लू के परिजनों ने पुलिस चौकी पर हंगामा भी किया था। जब पुलिस ने प्रार्थना पत्र मांगा तो मृतक कल्लू के परिजनों ने कोई भी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। अस्पताल से बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह मृतक का छोटा बेटा शफीक कुवैत से घर लौटा, तब जाकर दोपहर दो बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.