नैनीताल, अगस्त 9 -- नैनीताल। नैनीताल में हो रही लगातार बारिश के चलते परिसर में छात्रावास में प्रवेश लेने कई छात्राएं नहीं पहुंच सकी हैं। जिसे देखते हुए छात्राओं को प्रवेश लेने के लिए 11 अगस्त तक का समय दिया गया है। छात्र नेताओं ने परिसर निदेशक प्रो़ नीता बोरा शर्मा व छात्र अधिष्ठता कल्याण प्रो़ संजय पंत से मुलाकात कर उन्हें बताया कि परिसर के छात्रावासों में प्रवेश लेने के लिए प्रथम मेरिट जारी की गई है। सूची में नाम वाले छात्रों को शुक्रवार तक का समय दिया गया था। पर पिछले कई दिनों से लगतार हो रही मानसूनी बारिश की वजह से कई सड़कें और पैदल मार्ग बाधित हैं। ऐसे में संबंधित क्षेत्रों में रहने वाले युवा प्रवेश लेने समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। छात्रों ने मांग की कि छात्रावास में पहली मेरिट के छात्रों को प्रवेश देने की तिथि बढ़ाई जाए। परिसर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.