नैनीताल, फरवरी 3 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विवि नैनीताल के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों के लिए मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। विवि प्रशासन ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। सभी संबंधितों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करानी होगी, ताकि पंजीकरण की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी की जा सके। कुलपति, प्रो. डीएस रावत के निर्देशानुसार सभी शिक्षक एवं कर्मचारी मिशन कर्मयोगी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराएंगे। इसके लिए एक ऑनलाइन प्रपत्र (फॉर्म) उपलब्ध कराया गया है, जिसमें अपनी आवश्यक जानकारी 10 फरवरी तक भरनी होगी। नोडल अधिकारी प्रो. रीतेश की ओर से शिक्षकों एवं कर्मचारियों को मिशन कर्मयोगी पोर्टल पर जोड़ा जाएगा। इस कार्य में सहयोग के लिए दो सहायक नोडल अधिकारी डॉ. नीरज साह और हर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.