नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड(जदयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला किया है। कहा है कि अपने शपथ ग्रहण की तारीख खुद तय करने वाले नेतागिरी भुला गए। भ्रम फैलाने वालों को जनता ने ऐसा सबक सिखा दिया कि कहीं नजर नहीं आ रहे। उन्होंने लालू-राबड़ी के जंगलराज की भी चर्चा की। पत्रकारों से पटना में ललन सिंह ने कहा कि विपक्ष का काम भ्रम फैलाना भर रह गया है। लेकिन जनता ने भ्रम फैलाने वालों को समेट दिया। भ्रम जनता में नहीं चलता है। तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर कहा कि अपने शपथ ग्रहण की तारीख खुद से तय कर लिए थे लेकिन नेता प्रतिपक्ष भी बहुत मुश्किल से बन पाए। कुल नेतागिरी भुला गए। अब कहीं नजर भी नहीं आ रहे हैं। इन लोगों ने बिहार में 15 साल जो किया है उसे याद करके बिहार की ज...