उरई, फरवरी 14 -- कालपी। संवाददाता दरगाह खानकाह शरीफ कालपी में कुल की रस्म के साथ हजरत मीर सैयद मुहम्मद रहमतुल्लाह अलैहे का तीन दिवसीय सालाना उर्स आलिया मुहम्मदिया का धूमधाम से समापन हो गया। उर्स के अंतिम दिन दरगाह परिसर में कुल की फातिहा एवं लंगर के आयोजन हुआ। शनिवार को दरगाह परिसर में आयोजित कुल के फातिहा की महफ़िल में सज्जादा नसीन सैय्यद ग्यासुद्दीन मियां ने कहा कि हुजूर सल्लाह अलैह वसल्लम ने दुनिया में सच्चाई नेकी पर चलने का जो पैगाम दिया है। उसी के अनुरूप सभी लोग दुनिया में काम करें। उन्होंने नमाज पढ़ने पर जोर दिया। इस मौके पर गौस पाक पीराने पीर दस्तगीर , हिन्द उल वली ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी, हजरत मीर मुहम्मद तिरमिजी, हजरत मीर सैयद अहमद, हजरत शाह फजलुल्लाह रहमतुल्लाह आदि वलियों की जीवनी तथा दरगाह के बारे मे जानकारियां देते हुय...