हमीरपुर, फरवरी 6 -- कस्बे सहित क्षेत्र के विख्यात सूफी संत हजरत ताज उददीन बाबा का तीन दिवसीय उर्स कुल की फातिहा के साथ सम्पन्न हो गया। कुल की फातिहा में लोगों ने नम आंखों से मुल्क के अमनचैन की दुआएं मांगीं। कस्बे के मोहल्ला हैदरिया बड़ा कसौडा़ स्थित हजरत ताजुददीन बाबा का तीन दिवसीय सालाना उर्स चार फरवरी को नातिया मुशायरे के साथ शुरू हुआ था। जबकि अगले दिन कुरान ख्वानी, लंगर, चादरपोशी और शानदार कव्वालियों की महफिल हुई। जिसमें अजहर निजामी और कानपुर के अता वारिस की टीमों ने शानदार कव्वालियों का प्रोग्राम हुआ। जो देर रात तक चलता रहा। शुक्रवार सुबह रंग की महफिल और कुल की फातिहा हुई और जुमा की नमाज़ के बाद लंगर का आयोजन किया गया। जिसमे हजारों अकीदतमंदों ने लंगर खाया। इस दौरान मुल्क के अमनचैन और भाईचारे के साथ तरक्की की दुआएं मांगी गई।

हिंदी हिन्...